The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपा के समस्त जिला मोर्चों के अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान

बरेली। ब्लॉक प्रमुख बिथरी चैनपुर द्वारा ब्लॉक प्रांगण में जिले के समस्त भाजपा मोर्चों के जिला अध्यक्षों व बृजक्षेत्र की नवनियुक्त महिला मोर्च उपाध्यक्ष सुभाषिनी जायसवाल का स्वागत एवं सम्मान किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और मोर्चा के बरेली जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम, आंवला जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश, महिला मोर्चा आंवला की जिला अध्यक्षा मीना मौर्य आदि को पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर शैलेंद्र विक्रम ने कहा पिछड़े वर्ग का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इस विश्वास को बरकरार रखने के लिए कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखना चाहिए। आंवला जिलाध्यक्ष ओमवीर गुर्जर ने कहा आज संगठन में जो जोश है उसकी वजह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है। उनकी नीतियों के प्रति विश्वास है, उनकी ईमानदारी पर कोई प्रश्न नहीं है। हर वर्ग में, धर्म में बिना भेदभाव के भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। हरेंद्र पटेल ने समस्त अध्यक्षों को एक मंच पर लाकर यह संदेश देने की कोशिश की अनेकता में एकता का सूत्र भारतीय जनता पार्टी के पास ही है।

सम्मेलन में संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष सोमेंद्र सुरेंद्र गंगवार, राधेश्याम साहू, गजेंद्र गंगवार, निखिल माहिर, शिवम माथुर, शसुरेश गंगवार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, संध्या आर्य, उमेश पाल दर्श,  राजेश श्रीवास्तव, धनपाल श्रीवास्तव, पार्टी के मंडल अध्यक्ष बीडीसी मेंबर, प्रधान और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!