The Voice of Bareilly since 2010

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने उनको आगरा से गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। रायपुर पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए निकल गई थी। दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर रायपुर पहुंच गई है। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। गौरतलब है कि नंद कुमार बघेल लखनऊ से पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद बघेल ने कहा कि यह अंतिम लड़ाई है। वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान सीएम के पिता ने कहा कि वह जमानत नहीं लेंगे।

error: Content is protected !!