The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- शिवाजी चौक पर तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारम्भ

बरेली। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबन्ध समिति (रजि) के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वीर छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहा), राजेन्द्र नगर पर गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। इसके उपरांत कमेटी के संरक्षक संजीव साहनी के नेतृत्व में लड्डू (37.5 किलो) यात्रा सेलेक्शन पॉइंट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई आकर्षक आतिशबाजी,  गणपति बप्पा मोरया के जयकारे और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। तत्पश्चात सास्कृतिक कार्यक्रम की बेला प्रारम्भ हुई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार द्वारा श्रीगणेश भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं वन्दना के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। साथ ही भजन गायक राजेन्द्र गुलाटी ने भजनसंध्या कार्यक्रम में समां बांध दिया। लेजर लाईटों के प्रकाश में पंडाल का नजारा देखने लायक था।

कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों का पूर्णतया पालन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री सन्तोष गंगवार ने वैक्सीनेशन की उपयोगिता बताते हुए इसे सबको लगाने पर जोर दिया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को महापौर डॉ उमेश गौतम ने पुरुस्कृत किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक/अध्यक्ष अभय भटनागर ने किया। इसके अलावा सह सयोजक मोहित अरोरा, अमित सक्सेना, राजेन्द्र गुलाटी, सुशील मित्तल, आकाश, वंश गर्वित, लक्ष्य, राजीव जौहरी आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।

error: Content is protected !!