The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- ओजोन परत पृथ्वी और मानव का सुरक्षा कवच : सुरेश बाबू मिश्रा

बरेली। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था संकल्प द्वारा विश्व ओजोन दिवस पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के मंत्री गुरविंदर सिंह के मॉडल स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी और मानव का सुरक्षा कवच है। इसलिए इसका घटता आकार गंभीर चिंता का विषय है।

सुरेश बाबू मिश्रा ने गोष्ठी में मौजूद लोगों से अपील की कि वे लोगों को एसी और फ्रिज का कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक करें जिससे ओजोन परत से होने वाली हानि को कम किया जा सकेl वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके अरोड़ा ने कहा कि ओजोन परत मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह सूर्य की पराबैगनी किरणों से हमारी सुरक्षा करती हैl                    

महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ देश विश्व में अपनी चौधराहट कायम करने की नीयत से परमाणु परीक्षणों पर रोक नहीं लगा रहे हैं जिससे ओजोन परत का आकार लगातार घट रहा है। गोष्ठी का संचालन करते हुए मंत्री गुरविंदर सिंह ने ओजोन परत के लगातार घटते आकार पर चिंता व्यक्त की l                            

ओमप्रकाश अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त कियाl  इस अवसर पर वीरेंद्र अरोड़ा, ओमप्रकाश अरोड़ा, सुभाष कथूरिया आदि उपस्थित थेl

error: Content is protected !!