The Voice of Bareilly since 2010

स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा, डोरी खींचते ही सोनिया के ऊपर आ गिरा

कांग्रेस का झंडा गिरा

नयी दिल्लीः (Congress flag fell on Foundation Day) कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज बड़ा “अपशकुन” हो गया। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का ध्वज फहराने पहुंची थीं लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।

आज मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस है। सोनिया गांधी इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में मदद करने की कोशिश की लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि जब सोनिया गांधी झंडा फहराने की कोशिश कर रही हैं, तब रस्सी खींचने पर वह नहीं खुला, और तभी सेवादल के एक कार्याकर्ता ने रस्सी को ज़ोर से खींच दिया जिससे झंडा नीचे गिर गया लेकिन सोनिया गांधी उसे अपने हाथों में रोक लेती हैं। हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ पार्टी ध्वज फहराया गया.

इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनकी प्रतिक्रिया अत्यंत शांत रही।

अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस : सोनिया

इस अवसर पर  सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हम कांग्रेस हैं- वह पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।”

गौरतलब है कि टिश हुकूमत के दौरान 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके संस्थापकों में ए.ओ. ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई थी। बाद में यह देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई।

error: Content is protected !!