The Voice of Bareilly since 2010

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक, गणतंत्र दिवस पर 384 लोगों को वीरता पुरस्कार

नीरज चोपड़ा

नयी दिल्ली : (Param Vishisht Seva Medal for Neeraj Chopra) टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

राष्ट्रपति 12 लोगों को शौर्य चक्र, 29 को परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 लोगों को उत्तम युद्ध सेवा पदक, 53 को अति विशिष्ट सेवा पदक और 13 लोगों को युद्ध सेवा पदक भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा पदक, 81 सेना पदक (गैलैंट्री), 2 वायु सेना पदक, 40 सेना पदक, 8 नौसेना पदक और 14 वायु सेना पदक भी प्रदान किये जायेंगे।

2021 के लिए जीवन रक्षा पदक सीरीज के तहत 51 लोगों को सम्मानित किया जायेगा। इनमें 6 लोगों को सर्वोत्तम रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। 51 में से 5 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं।

error: Content is protected !!