The Voice of Bareilly since 2010

यूपी  चुनाव 2022 : तीसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन, रविवार को डाले जायेंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधाननसभा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार आज शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर रविवार (20 फरवरी 2022) को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान होगा।

अधिक से अधिक वोट पाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी, अखिलेश यादव जालौन और राजनाथ सिंह लखनऊ के सरोजनीनगर में चुनावी सभा करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी, ललितपुर और रायबरेली के चुनावी दौरे पर हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह भी चुनावी दौरे पर हैं।

error: Content is protected !!