The Voice of Bareilly since 2010

हिजाब विवाद की बीच कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या

शिवमोगा (कर्नाटक) : कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच एक बड़ी घटना हुई है। राज्य के शिवमोगा में रविवार रात करीब 9 बजे 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसने हिजाब के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखी थी। उसकी मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आज सोमवार दोपहर हर्ष के शव को पोस्टमार्टम के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उसके आवास पर ले जाया गया। एंबुलेंस के पीछे भारी भीड़ चल रही थी, जिसमें  ज्यादातर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कर्नाटक में जब से हिसाब विवाद शुरू हुआ है, तब से शिवमोगा में लगातार विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं. इस बीच कल यानि बीते रविवार की रात शहर की भारती कालोनी में हर्ष की बड़ी बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमला होने के तुरंत बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गयाजहां उसने दम तोड़ दिया।

हर्ष की हत्या के बाद यह मामला टूल पकड़ गया है। इसी बीच शिवमोग्गा शहर के सीगेहट्टी इलाके में कुछ बदमाशों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची। राज्य में हो रहे हिंसक मामलों की वजह से लोगों में आक्रोश है, जिसे देखते हुए इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।  स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कल हर्षा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कल रात से ही चल रही जांच में कुछ सबूत जुटाए गए हैं।

हत्या पर राजनीति शुरू

कर्नाटक के ग्रामीण और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा, “मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्ष की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमांगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देंगे।“ ईश्वरप्पा ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुस्लिम गुंड़ों को इस हत्या के लिए उकसाया था। उधर डीके शिवकुमार ने हर्ष की हत्या के मामले से अपना कोई कनेक्शन होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने मंत्री ईश्वरप्पा को पद से हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने इस हत्या के हिजाब विवाद से जुड़े होने की किसी भी अटकल को भी खारिज कर दिया।

error: Content is protected !!