The Voice of Bareilly since 2010

रविवार को रात 10 बजे से 8 घंटे बंद रहेगा रिच्छा रोड रेल फाटक

रिच्छा रोड समपार

बरेली : इज्जतनगर मंडल के देवरनिया-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी सं. 24/9-25/0 पर स्थित समपार (level crossing) संख्या 21 स्पेशल (रिच्छा रोड) 6 मार्च को रात्रि 10 बजे से अगले दिन 7 मार्च को प्रातः 6 तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा रहेगा। एक विज्ञप्ति के अनुसार सावधिक ओवर हॉलिंग एवं रेल पथ मरम्मत के लिए ऐसा किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल कीविज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग बसुपुरा गांव पर स्थित समपार संख्या 20/सी से होगा।

error: Content is protected !!