The Voice of Bareilly since 2010

उत्‍तर प्रदेश में होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, अधिसूचना जारी

बरसाने की होली मुख्य फोटो

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर 2 दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में एक अधिसूचना बुधवार को जारी की गयी। सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार 18 मार्च के अवकाश के बाद 19 मार्च (शनिवार) को भी सरकारी अवकाश रहेगा। होली 18 मार्च को है। इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है। 

इस नये आदेश में कहा गया है कि उत्‍तर प्रदेश में होली का त्‍योहार 18 मार्च 2022 के साथ-साथ 19 मार्च 2022 को भी मनाया जाएगा। इसलिए प्रदेश में 19 मार्च 2022 (शनिवार) को भी अवकाश रहेगा। यानि प्रदेश में सरकारी विद्यालय और कार्यालय 18 और 19 मार्च यानि  (शुक्रवार और शनिवार) के बाद सीधे 21 मार्च (सोमवार) को खुलेंगे क्‍योंकि बीच में रविवार (20 मार्च) का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है। 

error: Content is protected !!