The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के “पैडमैन” चित्रांश सक्सेना चेन्नई में सम्मानित

चित्रांश सक्सेना चेन्नई में सम्मानित

बरेली : “पैडमैन” के नाम से चर्चित चित्रांश सक्सेना को चेन्नई में मासिकधर्म स्वच्छता प्रबंधन पर आयोजित सम्मेलन में एमएचएम चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पद्मश्री साई दामोदरन ने माहवारी जागरूकता पर निरंतर कार्य करने के लिए प्रदान किया।

चित्रांश सक्सेना ने वर्ष 2018 में माहवारी पर जागरूक करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर माई पैडबैंक नामक संस्था की शुरुआत की थी। यह संस्था बरेली की मलिन बस्तियों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें निशुल्क सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराती है। चित्रांश पुरुषों को भी माहवारी के प्रति जागरूक करते हैं जिससे वे अपने घर की महिलाओं की परेशनियां और जरूरतें समझ सकें।

चित्रांश के नाम पहले भी कई पुरस्कार हैं। इनमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, बिरला यंग इंडिया अवार्ड, ग्रामालय अनसंग हीरो, यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड, कर्मवीर चक्र अवार्ड आदि। वह देश-विदेश की कई संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

error: Content is protected !!