The Voice of Bareilly since 2010

एनसीसी का “पुनीत सागर अभियान” शुक्रवार से, जानिये इस दौरान क्या करेंगे कैडेट

NCC

बरेली : एनसीसी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2022 तक देशभर में “पुनीत सागर अभियान” चलाएगा। 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमन नेगी ने गुरुवार को बताया कि पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य संपूर्ण भारत के समुद्र के किनारों और नदियों का सतत संरक्षण एवं साफ-सफाई तथा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसे पुनरावर्तित (रिसाइकिल) करना है। एनसीसी समूह मुख्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाली सभी एनसीसी वाहिनियों के कैडेट एवं पूर्व कैडेट इस अभियान में भाग लेंगे।

21वीं वाहिनी एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने बताया कि इस अभियान के तहत एनसीसी कैडेट एवं पूर्व एनसीसी कैडेट बरेली के समीप रामगंगा नदी के किनारों की साफ-सफाई करेंगे और किनारों पर फैले प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया जाएगा। उसके बाद इस कचरे को कचरा निस्तारण करने वाली संस्थाओं को दिया जाएगा। अभियान के तहत एनसीसी कैडेट आम जनता को नदियों को गंदा न करने तथा प्लास्टिक एवं गंदगी का मानव जीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।

error: Content is protected !!