The Voice of Bareilly since 2010

सेना मुख्यालय का होगा पुनर्गठन, मुख्यालय से फील्ड आर्मी की यूनिटों में भेजे जायेंगे 206 सैन्य अधिकारी

नई दिल्‍ली। सेना मुख्यालय के पुनर्गठन (Restructuring) समेत विभिन्न प्रस्तावों को रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  ट्वीट कर सेना मुख्‍यालय से फील्‍ड आर्मी की यूनिटों में 206 सैन्य अधिकारियों के री-लोकेशन की जानकारी दी। यह मंजूरी सेना मुख्यायल द्वारा किए गए एक विस्तृत अध्ययन के आधार पर दी गई है। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से इस बारे में पहले ही संकेत दिए गए थे। उन्‍होंने कहा था कि हम सेना के रिस्ट्रक्चरिंग के लिए योजना बना रहे हैं।

मानवाधिकार के लिए अलग विभाग

वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के तहत गठित संगठन मानवाधिकार के मुद्दों को देखेगा। मानवाधिकार सम्मेलन और मानवाधिकार मूल्यों के पालन को उच्च प्राथमिकता देने के लिए एडीसीओ की अध्यक्षता में सीधे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के नेतृत्व में एक विशेष मानवाधिकार अनुभाग स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए बदलाव

डिप्टी चीफ (योजना और प्रबंध) को डिप्टी चीफ (क्षमता विकास) में बदला गया है जो मुख्यालय की रिस्ट्रक्चरिंग, आधुनिकीकरण और राजस्व प्रबंधन का काम देखेंगे। पारदर्शिता तय करने के लिए सेना प्रमुख के अंतर्गत मेजर जनरल रैंक के अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

error: Content is protected !!