The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली में जुटे देशभर के बॉडी बिल्डर्स, बागपत के निखिल चौधरी ने जीता मि. इंडिया का खिताब

मि. इंडिया का खिताब, दिल्ली में जुटे देशभर के बॉडी बिल्डर्स, बागपत के निखिल चौधरी ने जीता मि. इंडिया का खिताब,

मैन फिजिक्स विनर रहे सागर सिंह

नयी दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार के कालीबाड़ी समिति मैदान में इंटर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन द्वारा “मिस्टर इंडिया चैम्पियनशिप“ आयोजित की गयी। इसमें भारत के कई प्रान्तों के बॉडी बिल्डर्स एथलेटिक्स ने प्रतिभाग किया। बागपत के निखिल चौधरी ने मि. इंडिया खिताब पर कब्जा जमाने में सफलता प्राप्त की।

इस अवसर पर “इंटर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन“ राष्ट्रीय महासचिव अनिरुद्ध तंवर ने कहा कि कोविड महामारी के बाद आयोजित इस बड़े कार्यक्रम से बॉडी बिल्डिंग जगत के एथलीटों, कोचेज और फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस चैम्पियनशिप में देश भर के 8 प्रान्तों से प्रतियोगी “मि. इंडिया“ टाइटल जीतने के लिए शामिल हुए थे। सीनियर जज सुनील, कार्तिक राज एवं अन्य सीनियर बिल्डर्स ने प्रतियोगियों को जज किया।

प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए : गिरीश पाण्डेय

कार्यक्रम के अतिथि गिरीश पाण्डेय ने चैम्पियनशिप के सभी प्रतियोगी एथलीट्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों की योग्यता को मापने और मनोबल बढ़ाने का एक मंच होती है। हार से भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।

मि. इंडिया टाइटल जीतने वाले निखिल चौधरी ने कहा कि एथलीट्स के लिए 3डी यानि डिवोशन, डेडिकेशन और डिसिप्लिन बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि किसी भी तरह का डिस्ट्रैक्शन आपके लक्ष्य के आड़े न आये।

पूर्व मिस्टर एशिया कुलदीप यादव ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में कोई शार्टकट काम नहीं आता। अपनी बॉडी को मास्टरपीस बनाने के लिण् एक लम्बी यात्रा और कड़ी मेहनत करनी ही पड़ती है। इस अवसर पर वर्ल्ड चैंपियन अजय पहलवान गुर्जर ने गेस्ट पोजिंग करके उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!