The Voice of Bareilly since 2010

द्रौपदी मुर्मू के सम्मान समारोह में बरेली के समाजसेवी नदीम इकबाल भी सम्मानित

द्रौपदी मुर्मू के सम्मान समारोह में बरेली के समाजसेवी नदीम इकबाल भी सम्मानित

बरेली : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश सचिव नदीम इकबाल को दिल्ली में आयोजित जनजातीय महोत्सव में सम्मानित करते हुए अवार्ड प्रदान किया गया। जनजातीय महोत्सव का आयोजन द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की खुशी में उनको सम्मानित करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर कई समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव में बरेली के वरिष्ठ समाजसेवी नदीम इकबाल को भी आमंत्रित किया गया था। सम्मान ग्रहण करने के बाद नदीम इकबाल ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए अपनी पार्टी के शुक्रगुजार हैं पर एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाये रखना चाहते हैं। समाजसेवा ही उनका एकमात्र धर्म है जिसे वह जिंदगीभर निभाते रहेंगे।  

error: Content is protected !!