The Voice of Bareilly since 2010

केसरिया हिन्दू युवा वाहिनी की मंडलीय बैठक सम्पन्न

बरेली लाइव। केसरिया हिन्दू युवा वाहिनी की मंडलीय बैठक आज अनुपम नगर,बदायूं रोड, सुभाष नगर बरेली के मंडलीय कार्यालय पर की गई।
बैठक मे सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता देवी सिंह रघुवंशी ने की।
बैठक मे तमाम बिन्दुओं पर चर्चा की गई, तदोपरांत संगठन को किस प्रकार चरमोत्कर्ष पर ले जाया जाये इस बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने किया।
बैठक के निम्न बिन्दु रहे
१: सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार
२: संगठन मे मजबूती प्रदान करना
३:सनातन धर्म (हिन्दू) का उत्थान
४:संगठनात्मक कार्यों के क्रियान्वन के लिए धन की आवश्यकता
५: प्रांत मंडल जिला स्तर के कार्यक्रमों का पुर्ण रूप से निर्वहन करना
६:संगठन द्वारा रसिक लाल कोठारी की स्व धर्मपत्नी की पुण्यतिथि स्मृति मे वृक्षारोपण करवाना
७: इस वर्ष अमृत महोत्सव में संगठन द्वारा दिनांक 10 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यकारिणी व पदाधिकारिओं द्वारा तिरंगा वितरण अभियान। यह 75वें स्वाधीनता दिवस के अन्तर्गत होगा
८: मंडलीय कार्यालय के शुभारंभ पर चर्चा आदि

आज की बैठक में मंडल अध्यक्ष देवी सिंह रघुवंशी, मंडल प्रचारक सुनील कुमार तोमर, मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला, मंडल महासचिव चक्रपाल सिंह, संगठन मंत्री अमित पाठक, प्रदेश महासचिव अनूप सिंह, सदस्य योगेश कुमार राजपूत, शैक्षणिक प्रबंधक मदन लाल राना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!