The Voice of Bareilly since 2010

वाराणसी : काशी में डोम राजा ने रोका शवों का दाह संस्कार, मनाने में जुटा प्रशासन

बदायूं , हुक्का बार में नशा देकर की गई थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल, @BareillyLive, #BareillyNews,

वाराणसी। महादेव और मोक्ष की नगरी काशी में एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काशी में महाशमशान मणिकार्णिका घाट पर डोम राजा परिवार ने शवों का दाह संस्कार करना रोक दिया है। इससे वहां अव्यवस्था फैल गयी है। बताते हैं कि कुछ लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर लकड़ी के स्टॉल बना लिए हैं जिसके चलते डोम राजा परिवार नाराज है। फिलहाल उन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार एक दबंग ने लकड़ी गिराकर रास्ता रोक रखा है। लकड़ी गिराने से लोगों का दाह संस्कार प्रभावित हो रहा है। आए दिन इस तरीके से अवैध कब्जा किया जा रहा है। इससे दाह संस्कार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में डोम राजा परिवार की ओर से शवदाह रोक दिया गया है।

डोम राजा परिवार को मनाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। डोम राजा परिवार कि तरफ से मौके पर डीएम को बुलाये जाने कि मांग की गयी है।

error: Content is protected !!