The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : आंवला में निकली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

tiranga yatra processed in Aonla

BareillyLive, आंवला। बरेली के आंवला नगर में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में निकाली गई। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने किया।

यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वतंत्रता सेनानी जगदीश गुप्त के पाठ पर समाप्त हुई। यहां पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके तिरंगा यात्रा को विश्राम दिया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाया।

यहां पर मनोज मौर्य, ,रामनिवास मौर्य, रोहित सिंह, सोनू सिंह, मुरली मनोहर, सुजल अग्रवाल, किशन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरीश चौहान, सुनील गुप्ता, पप्पी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प बरसा करके स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा के लिए आंवला कस्बा इंचार्ज अमित बालियान के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।

error: Content is protected !!