The Voice of Bareilly since 2010

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 पौधे लगा कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

बरेली लाइव। देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन करके आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तो वहीं बरेली के राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा आर्य समाज अनाथ आश्रम में 75 पौधे लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान गाया व पटेल चौक पर भी देशभक्ति के गीत गाये, महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया उसके तत्पश्चात बच्चों को खाद्य सामग्री देकर वहां 75 पौधे लगाए गए। ध्वजारोहण डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया, संगठन के पदाधिकारियों ने देशभक्ति के गीत सुनाए, महिला मोर्चा द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अपने भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है इसके लिए हमारे पूर्वजों को बहुत कुर्बानियां देनी पड़ी हैं हमारे हजारों अमर वीर शहीदों ने अपना बलिदान दिया है,उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने देश हित में युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के संयोजक हर्ष साहनी व ईशान इशू रहे।

इस अवसर पर दिव्या गुप्ता, ममता चौहान, अनुराधा शर्मा, सुरक्षा रस्तोगी, आरती गुप्ता, सोनी गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, प्रियंका कपूर, नीमा भंडारी, रोहित जिंदल, पंकज मिश्रा, जीतू देवनानी, अमित शर्मा संजू भैया, कमल जगवानी, रचित अग्रवाल, हरजीत सिंह लाली, सचिन श्याम भारतीय, रितेश शर्मा, अर्पित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, उबेद उर रहमान आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!