The Voice of Bareilly since 2010

‘चाय पे चर्चा’ के लिए वकीलों ने बनाया ‘टी-क्लब, आरसी उपाध्याय अध्यक्ष, ओमेन्द्र उपाध्यक्ष मनोनीत

चाय पे चर्चा, वकीलों ने बनाया टी-क्लब, @bareilly_live, #bareillynews,

BareillyLive. बरेली टैक्स अधिवक्ताओं ने चाय पर चर्चा के बहाने अपनी भावनाओं को साझा करने के उद्देश्य से गठित टी क्लब का सर्वसम्मति से आरसी उपाध्याय जी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उनकी अनुपस्थिति में क्लब के विधिवत संचालन के लिए ओमेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अधिवक्ता कक्ष में आयोजित समारोह में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने श्री उपाध्याय के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा तन मन और धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजीव बाजपेई ने कहा कि श्री उपाध्याय जी के सहज व सरल व्यवहार के चलते अधिक से अधिक लोग क्लब के सदस्य बनेंगे। क्लब का उद्देश्य सभी की भावनाओं का सम्मान तथा समस्याओं का समाधान करना होगा।

कार्यक्रम में आरसी अग्रवाल, विवेक शर्मा, विजय पाल, पंकज उपाध्याय, मुकेश कुमार मिश्रा, योगेश बंसल, नितिन खण्डेलवाल,ओमेन्द्र सिंह,आलोक शंखधर, आसिफ कुरैशी,राजेन्द्र कुमार शर्मा, सचिन श्रीवास्तव, शिव नरेश,संजय स्वरूप, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!