The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः गुलाबनगर से दिनदहाड़े सब्जी भरा ठेला चोरी, पब्लिक ने चोर पकड़कर पुलिस को सौंपा

बरेली, सब्जी भरा ठेला चोरी, पब्लिक, पुलिस,

BareillyLive. बरेली शहर के गुलाबनगर इलाके से शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सब्जी भरा ठेला चोरी हो गया। वारदात उस वक्त हुई जब सब्जी वाला नमाज पढ़ने गया था। घंटों तलाश के बाद पब्लिक ने चोर को बरेली के पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबनगर स्थित वशीर मियां की मजार के पास सराय निवासी मुन्ना सब्जी का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब ढेढ़ बजे ठेला खड़ा कर जुमे की नमाज पढ़ने चले गए। इसी बीच कोई शख्स उनका ठेला चोरी कर ले गया। ठेले पर करीब पांच हजार की सब्जी और करीब पांच हजार रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी रखा था। एक गल्ला भी था जिसमें सब्जी बिक्री की रकम और मुन्ना का मोबाइल भी रखा था। मुन्ना दोपहर दो बजे के बाद नमाज पढ़कर लौटे तो अपना ठेला गायब देख भौचक रह गये। उन्होंने आसपास लोगों से पूछा, लेकिन ठेले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दिनदहाड़े और लोगों की नजरों के सामने से चोरी की खबर से लोगों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लोग बिना देर किये ठेले की तलाश में निकल पड़े। घंटों ढूंढ-खोज के बाद चोर पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास ठेला सहित हत्थे चढ़ गया, लेकिन ठेले का गल्ला नहीं मिला। इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल हो गया। हत्थे चढ़े चोर को लोग पकड़कर गुलाबनगर ले आए। यहां उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जमीर पुत्र रईस निवासी सिटी बताया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

error: Content is protected !!