The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में धूमधाम से मनी श्रीगणेश चतुर्थी, शोभायात्रा निकली, सजायी झांकियां

बरेली, श्रीगणेश चतुर्थी, गणेश महोत्सव, bareilly news, ganesh chaturthi celebration in bareilly,

बरेली। जिले भर में श्रीगणेश चतुर्थी पर सोमवार को गणेश महोत्सव शुरू हो गये। शहर भर में ही करीब एक दर्जन जगहों पर पांडालों भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान पूर्वक की गयी। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर समेत कई जगहों से शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा का अनेक स्थानों फूल बरसा कर स्वागत किया गया।

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

सिविल लाइंस हुनमान मंदिर से श्रीगणेश की शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही राधा कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा का जगह जगह पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्टी पैलेस पहुंची।

शोभायात्रा में गणेश उत्सव समिति के के अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, अजय राज शर्मा अशोक अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, रजत शर्मा सोनू खंडेलवाल, अजीत शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि जिन रास्तों से शोभा यात्रा गुजरी वहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया साथ ही जलपान भी कराया। भीषण गर्मी के बावजूद भी शोभायात्रा में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

बरेली, श्रीगणेश चतुर्थी, गणेश महोत्सव, bareilly news, ganesh chaturthi celebration in bareilly,
बरेली, श्रीगणेश चतुर्थी, गणेश महोत्सव, bareilly news, ganesh chaturthi celebration in bareilly,

error: Content is protected !!