The Voice of Bareilly since 2010

प्रहरी मंच द्वारा ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने पढ़ी रचनाएं

BareillyLive : सैन्य परिवारों के कवियों एवं कवित्रियों द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच द्वारा आज एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन गूगल मीट पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक प्रख्यात ग़ज़ल कार नरेश नाज द्वारा शालू गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य तथा डॉक्टर मेजर प्राची गर्ग के सफल संचालन में बहुत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उक्त कवि सम्मेलन में कुवैत, यू एस ए, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आसाम, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि देशों और प्रदेशों के लगभग 25 प्रख्यात कवियों और कवित्रियों ने अपने विभिन्न विधाओं के काव्य पाठ से समा बांध दिया। उक्त कवि सम्मेलन लगभग ढाई घंटे तक अनवरत चलता रहा, जिसका आनंद सब श्रोताओं द्वारा लिया गया। कवि सम्मेलन में काव्य पाठ प्रमुख रूप से राजपाल यादव, ऋषि कुमार शर्मा, राजेश्वरी, डॉ उमा गर्ग, विशाल, कुमुद वर्मा, कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, तुलसी छेत्री, अनुपमा सुनीता पूनिया, गीता द्विवेदी के अतिरिक्त अन्य लोगों के द्वारा भी बहुत सुंदरता एवं मधुरता पूर्वक किया गया।

error: Content is protected !!