The Voice of Bareilly since 2010

मानव सेवा क्लब ने जरूरत मंद कन्याओं की शादी में दिए वैवाहिक उपहार


BareillyLive: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सेवा सहायता अभियान के अंतर्गत 3 अति जरूरत मंद कन्याओं की शादी में वैवाहिक उपहार शनिवार को रोटरी भवन के बाहर दिए गए। प्रत्येक कन्या को रजाई गद्दे तकिया, टीन का बड़ा बक्सा, साड़ी, बर्तन, नकद राशि तथा बारातियों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई। सामान बदायूँ रोड पर स्थित गणेश कालोनी के रहने वाले रिक्शा चालक प्रेमराज की पुत्री प्रीति है दूसरी बिशारत गंज के रहने वाले वेटर जयपाल सागर की पुत्री तुलसी है जबकि तीसरी कन्या मलूकपुर की वर्षा है जिसके माता-पिता अब इस दुनिया नहीं है। वैवाहिक उपहार देते समय क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि कन्याओं की शादी में दान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है इसको सभी को करते रहना चाहिए। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। यह कार्यक्रम समाजसेविका स्व.रानी माधवार की तीसरी पुण्यतिथि पर हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, इं.ए. एल.गुप्ता, निर्भय सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना आदि सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!