The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं : 132 पैक्स समितियों के 1188 संचालक पदों पर भाजपा का निर्विरोध कब्जा

बदायूं : 132 पैक्स समितियों के 1188 संचालक पदों पर भाजपा का निर्विरोध कब्जा

भाजपा ने सहकारिता चुनाव में किया सपा, बसपा, कांग्रेस का सफ़ाया : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ। बदायूं जिले में मंगलवार को 132 पैक्स समितियों पर 1188 संचालक का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में सपा, बसपा और कांग्रेस का सहकारिता क्षेत्र में सफाया किया है और कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सभी समितियों पर भाजपा के कार्यकर्ता की निर्विरोध संचालक बने हैं, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बधाई दी है। सहकारिता चुनाव में भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, रविन्द्र पाल सिंह और किशन चन्द्र शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!