The Voice of Bareilly since 2010

साहित्यकार राममूर्ति गौतम गगन को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

BareillyLive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रोटरी भवन में आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार 86 वर्षीय राममूर्ति गौतम गगन को उनके साहित्य में अनुकरणीय योगदान के लिए साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप पगड़ी, हार, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और पटकथा लेखक सुरेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी हरिओम गौतम और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद माँ शारदे की वंदना मोहन चन्द्र पांडेय ने बड़े ही मोहक ढंग से की। सम्मान प्राप्त करने के बाद साहित्यकार राममूर्ति गौतम ने कहा कि समाज को ऊंचा उठाने के लिए अच्छे और स्वस्थ साहित्य की रचना जरूरी है। सम्मान समारोह के साथ काव्य की धारा भी बही जिसमें शहर के 35 कवियों ने काव्य पाठ करके वातावरण को गुंजायमान कर दिया। जिन्होंने काव्य पाठ किया उनमें प्रमुख रुप से रणधीर प्रसाद गौड़, कमल सक्सेना, कमल कांत तिवारी, इन्द्र देव त्रिवेदी, रोहित राकेश, ब्रजेन्द्र अकिंचन, किरण प्रजापति, शिव रक्षा पांडेय, चित्रा जौहरी, डॉ. प्रणव गौतम, सत्यवती सिंह सत्या, उपमेंद्र सक्सेना, ग़ज़लराज, रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, रामप्रकाश सिंह ओज रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

error: Content is protected !!