The Voice of Bareilly since 2010

ईद-ए-मिलादुन्नवी-बारावफात पर नहीं डाली जाये कोई नयी परम्परा : जिलाधिकारी

#बरेली @BareillyLive, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, #ईद-ए-मिलादुन्नवी, बारावफात,

बरेली @BareillyLive. जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा है कि ईद-ए-मिलादुन्नवी/ बारावफात पर्व पर कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए। पर्व का परम्परागत रूप से मनाया जाये तथा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित रूट से ही निकाली जाएं। ईद-ए-मिलादुन्नवी पर जुलूस में बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं, जिसमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईद-ए-मिलादुन्नवी/बारावफात सम्बन्धी बैठक को सबोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने जुलूस आयोजकों से कहा कि अपने वालिटियर्स को नियुक्त कर उसकी सूची उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस तरह पूर्व में ईद-ए-मिलादुन्नवी/बारावफात के पर्व को मनाए जाने में जो दायित्व निभा रहे थे उसी तरह इस बार भी अपने दायित्वों को पूर्ण रूप से पालन करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन रास्तों पर ईद-ए-मिलादुन्नवी/बारावफात पर्व के जुलूस निकलते हैं उन रास्तों का निरीक्षण पहले से ही कर लिया जाए। ईद-ए-मिलादुन्नवी/बारावफात के दृष्टिगत साफ-सफाई, सड़क तथा पेयजल की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये और कोई भी भ्रामक पोस्ट मैसेज, सोशल मीडिया में न डालें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी को जुलूस आयोजकों तथा धर्मगुरूओं ने अवगत कराया कि धार्मिक मान्याता के अनुसार डीजे अनुमन्य नहीं है इसलिए ईद-ए-मिलादुन्नवी/ बाराबफात पर्व पर जुलूस में डीजे लगाये जाने की अनुमति ना दी जाये। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में एक बैठककर जुलूस आयोजकों को अवगत कराया जाए कि बाराबफात पर्व पर डीजे लेकर न आयें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकघुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी, एसपी देहात, अपर जिलाधिकारी नगर, एसपी यातायात, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष, धर्मगुरुओं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!