The Voice of Bareilly since 2010

सुभाष नगर गुरुद्वारे में मंगलवार से होगा 34वां श्री संपत अखंड पाठ व समागम

BareillyLive : धन धन बाबा नंद सिंह जी कलेरा वालों की याद में 34वां महान श्री संपत अखंड पाठ व समागम श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर गुरुद्वारे में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। 34 वर्ष पूर्व स्वर्गीय सरदार अमरपाल सिंह जी ने यह समागम प्रथा शुरू की थी जिस प्रथा को सुभाष नगर बरेली के सिख नौजवान वीर, समूह साथ संगत तथा गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा सिंह सभा सुभाष नगर के सहयोग के साथ मनाया जा रहा है। समागम में पंथ के महान कीर्तनी भाई हरप्रीत सिंह जी, भाई तवनीत सिंह जी चंडीगढ़ वाले, भाई हरजोत सिंह जी जख्मी, भाई जसपाल सिंह जी जालंधर वाले, भाई जसप्रीत सिंह जी, सोनू वीर जी दिल्ली वाले, भाई जबरतोड़ सिंह जी दरबार साहिब अमृतसर वाले संगत को कीर्तन गुरबाणी से सुबह शाम जोड़ेंगे। नानकसर कलेरा जगराओं से बाबा जसप्रीत सिंह हैप्पी वीर जी पूरे जत्थे के साथ एक हफ्ता कीर्तन वह पाठ से संगत को जोड़ेंगे। प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी गयी।

प्रेस वार्ता में सुभाष नगर सिंह सभा गुरुद्वारा की कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, महासचिव प्रदमन सिंह, संरक्षक सुरिंदरजीत सिंह छाबड़ा, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह कोहली, सुरजीत सिंह, नरेंद्रपाल सिंह नन्दा, हरजीत सिंह जोहर (युवा अध्यक्ष पंजाबी महासभा), हरप्रीत सिंह गोलू , हरभजन सिंह मोंगा, मिंटू चावला, मांगा सिंह, मिक्की जोहर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!