The Voice of Bareilly since 2010

नैनीताल में दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी बस-5 की मौत, 25 घायल

Nainital Accident :उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 30-32 लोग सवार थे। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित पांच की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के दल मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। 25 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।

पुलिस ने यहां बताया कि यह हादसा कालाढूंगी के नालनी क्षेत्र में देर शाम हुआ जब हिसार से नैनीताल घूमने आए पर्यटक वापस लौट रहे थे।

SSP ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 30 से 32 लोगों के सवार होने की सूचना मिली थी। 25 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल गया है। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। बस से हरियाणा हिसार के शिक्षक नैनीताल घूमने आए थे। SDRF, लोकल पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है।

error: Content is protected !!