The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई जगह तेज भूकंप के झटके, 6.4 तीव्रता से हिली धरती

#earthquake, #भूकंप,

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जगह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। लोगों ने भूंकप के झटके 11.32 मिनट पर महसूस किए। भूकम्प से नेपाल तक की धरती डोल गयी।

भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है । इससे पहले 22 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे । उस समय भी भूकंप का केंद्र नेपाल का काठमांडू था और उसे समय इसकी तीव्रता 5.6 थी ।

error: Content is protected !!