The Voice of Bareilly since 2010

इंदिरा गांधी जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि

BareillyLive : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला जी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर को प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू थे, वह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी, उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्व विद्यालय द्वारा डायरेक्ट की उपाधि से सम्मानित किया गया था, इंदिरा जी बचपन से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रही, 1930 में उन्होंने बच्चों के सहयोग के लिए वानर फौज निर्माण किया, बांग्लादेश के निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा, 1959 से लेकर 1960 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनी, 1980 में योजना आयोग की अध्यक्ष भी रही, भारत में वह आयरन लेडी के नाम से से मशहूर रही, हमें उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पीसीसी सदस्य चारु मल्होत्रा, पीसीसी सदस्य एवं महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश वाल्मीकि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध जौहरी एवं अनिल देव शर्मा, महासचिव डॉ सर्वत हुसैन हाशमी, महानगर महासचिव फिरोज सचिन, महासचिव राजेश कुमार, दिनेश वाल्मीकि, रफीक ठेकेदार, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव हसनैन अंसारी, महानगर सचिन रतन सक्सेना, अल्पसंख्यक जिलाधक्ष आफ़ताब अंसारी, अफसर खान, रवि शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!