The Voice of Bareilly since 2010

भदपुरा कॉलेज में एड्स जागरूकता को लेकर हुई संगोष्ठी, जानिए क्या बोले वक्ता

world aids day,बरेली ,@bareillyLive, विश्व एड्स दिवस,संघटक महाविद्यालय भदपुरा,

बरेली @bareillyLive. विश्व एड्स दिवस (world aids day) पर संघटक महाविद्यालय भदपुरा में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों के एड्स के भयावह परिणामों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक किया। प्राचार्य रुद्रमान ने बताया कि एड्स दिवस मनाने का मुख्य कारण है कि समाज के लोगों को इस भयावह बीमारी के बारे में बताकर जागरूक कर सकें।

डॉ. प्रीति गुप्ता ने कहा कि एड्स के बारे में तमाम प्रयासों के बावजूद 70 फीसदी लोगों को जानकारी नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी है जो आपको व्यभिचार से रोकती है। यह इसका सामाजिक लाभ भी है।

रंजीत मौर्य ने बताया कि एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन सम्पर्क से फैलता है। यह किसी संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने पर नहीं फैलता। राजीव सिंह ने बताया कि यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को लगाये गये इंजेक्शन से किसी स्वस्थ व्यक्ति को दोबारा इंजेक्शन लगा दिया जाये तो संक्रमण की आशंका बहुत बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी बीमारी में इंजेक्शन के लिए हमेशा नयी डिस्पोजिबल सीरिंज और नीडिल का उपयोग करें।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. ब्रजेश ने युवाओं से शादी पूर्व एवं विवाहेत्तर शारीरिक सम्बंध बनाने से परहेज करने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन बालक राम राजवंशी ने किया।

इस अवस पर डॉ. वीरपाल सिंह, डॉ. बबिता चौधरी, डॉ. रितिका मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. शिशुपाल, डॉ. राजेंद्र, डॉ. राजीव, डॉ. रमेश निषाद, वीरेंद्र, संतोष, आंनद, सूरजपाल एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!