The Voice of Bareilly since 2010

शब्दांगन ने गीत संगीत के साथ मनाया नया वर्ष, बच्चों ने की मस्ती, मिले पुरस्कार

BareillyLive : शब्दांगन संस्था के तत्वावधान में महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास पर नये वर्ष 2024 का जश्न आज उल्लास पूर्वक मनाया गया। बच्चों से मजेदार प्रश्न पूछे गए, हाउजी खिलाया गया, कविताएँ सुनी गईं और बच्चों ने जमकर कई गानों पर डांस किया। बच्चों ने न्यू इयर के अवसर पर केक काटकर नये वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित बच्चों में शौर्य रस्तोगी, शिवांशी पचौरी, यशी वार्ष्णेय, शौर्य पचौरी, वंश कक्कड़, पावनी रस्तोगी, गौतम गुलाटी, परी गुप्ता, शुभ कश्यप, रेयांश, शौर्य रस्तोगी द्वितीय, रिया, केशवी रस्तोगी, काव्यांश चंद्रा, परख रस्तोगी, ओजस आदि ने जमकर धमाल किया। बच्चों को टाफियां, चिप्स पैकेट और पुरस्कार भेंट किये गए। इसके पश्चात महिलाओं ने भी नववर्ष के आकर्षक गीत सुनाये और गीत संगीत नृत्य की महफ़िल जमाई। उपस्थित महिलाओं में अलका त्रिवेदी, नीरू रस्तोगी, रजनी वार्ष्णेय, लवी गुलाटी, शिवि रस्तोगी, बीना सक्सेना, अलका रस्तोगी, प्रवेश रस्तोगी, सरिता कक्कड़ और कलावती ने भी नये वर्ष के जश्न में जमकर भागीदारी की। कार्यक्रम का संयोजन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया।

error: Content is protected !!