The Voice of Bareilly since 2010

प्रान्तीय सम्मेलन में बोले कंछल – देश का व्यापारी सर्वश्रेष्ठ और नौकरशाही भ्रष्ट

in bareilly

आंवला (बरेली)। व्यापारी देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक है। वह प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करता है और देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। यह बातें यहां उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहीं। बोले- देश का व्यापारी नहीं यहां की नौकरशाही भ्रष्ट है। जिन अफसरों के यहां छापे पड़ते हैं उनके यहां काली कमाई पकड़ी जाती है।

कंछल ने कहा कि व्यापारी व उसका परिवार दिन-रात मेहनत करता है। देश की अर्थव्यवस्था में टैक्स देता है। उन्होंने कहा कि हम चंदा देते हैं तो पार्टियां चलती हैं। हम टैक्स देते हैं तो सरकारें चलती हैं। हम धर्मिक क्षेत्र में भी सहयोग करते हैं। इसके विपरीत सरकार के अधिकारी हमारे टैक्स से वेतन लेते हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं और हम ही से रिश्वत लेते हैं। वह यहीं नहीं रुके। बोले- देश का व्यापारी नहीं यहां की नौकरशाही भ्रष्ट है। जिन अफसरों के यहां छापे पड़ते हैं उनके यहां काली कमाई पकड़ी जाती है।

in bareilly

उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल मोटर व्हीकल एक्ट में सुधार करते हुए जुर्माने की रकम घटाकर पहले के मकाबले दोगुनी करनी चाहिए। वहीं प्रदेश सरकार प्रदेश में बढ़ी हुई विद्युत दरों को तत्काल वापस लें। अन्य प्रदेशों में बिजली की दरें बहुत कम हैं जबकि हमारे यहां आम आदमी बिजलीका बिल भरने में सक्षम नहीं है।

बरेली में संगठन के महामंत्री के साथ हुई घटना पर बनबारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी की बात भी शासन-प्रशासन सुनकर यथोचित समाधान करें। अन्यथा हम व्यापारी के मान-सम्मान के लिए हम पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इससे पूर्व बरेली में पटेल चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए व्यापारियों ने एक जुलूस निकाला। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के अधिकांश जनपदों के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, महामंत्री व बरेली की पांचों तहसीलों से बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे।

संचालन महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने किया। इस अवसर पर विधायक केसर सिंह गंगवार, पप्पू भरतौल ने भी व्यापारियों को सम्बोधित किया। इस दौरान किशोर कटरु और सुनील गुप्ता आदि समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!