The Voice of Bareilly since 2010

पंजाबी सेवा संगठन ने मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में किए जरुरतमंदों को वस्त्र वितरित

BareillyLive : मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर पंजाबी सेवा संगठन बरेली उत्तर प्रदेश महिला इकाई के नेतृत्व में खिचड़ी एवं वस्त्र वितरण का आयोजन डीडीपुरम चौराहा स्थित नौ दुर्गा मंदिर पर किया गया। जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण व वितरण किया और जरुरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए। मीडिया प्रभारी हर्ष साहनी ने कहा कि अन्न और वस्त्र दान महादान होता है मकर संक्रान्ति पर महिला इकाई द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हमारे संगठन के माध्यम से समाज सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, हमारा पंजाबी सेवा संगठन परिवार हमेशा जरुरतमंदों के साथ खड़ा है।

महिला अध्यक्षा सुमन साहनी ने बताया कि यह हमारे संगठन की प्रथम मकर संक्रान्ति है हम महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि हम सभी मिलकर खिचड़ी एवं वस्त्र वितरण करते है ताकि सभी जरुरतमंद इसका लाभ ले सकें। इस मौके पर महिला इकाई अध्यक्षा सुमन साहनी, साक्षी साहनी, गीता बंटी, सुचिका साहनी, दिलप्रीत सेठी, प्राची साहनी, रुचि अरोड़ा, डॉली मोंगा, शेफाली मेहरा, सिम्मी अरोरा, नीता अरोरा, पिंकी जुनेजा, रीता बत्रा, पूनम कुमार, सुगंधा खुराना, मनप्रीत, रितु खुराना, कविता वोहरा, संस्थापक संजीव साहनी, पंकज साहनी, महामंत्री मोहित अरोड़ा, संग्रक्षक डॉक्टर विनोद पागरानी, पवन अरोरा, मनप्रीत भल्ला, अभिषेक अरोरा, कमल सूरी, अमरजीत सिंह बक्शी, हिमांशु भट्ट आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!