The Voice of Bareilly since 2010

इनरव्हील क्लब बरेली सेंट्रल ने ‘इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज’ में शुरु किया सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र

Bareilly News

बरेली। इनरव्हील क्लब बरेली सेंट्रल ने “इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज“ शनिवार को महिला सशक्तीकरण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा रहीं। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करने के गुर सिखाये। कहा कि लड़कियां मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक रूप से किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं।

क्लब ने कॉलेज में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला। साथ ही हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण पर निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। क्लब की अध्यक्ष गन्जीत आहूजा ने छात्राओं से आगे आकर जिम्मेदारी संभालकर स्वयं सिद्ध करने का आह्वान किया। कहा कि आपको अपनी आवाज स्वयं बनना होगा।

इस अवसर पर रेणु चड्ढा, संगीता कटरु, निम्मी शर्मा, ज्योति, दिपाली, रमनजीत, अनीता, आरती मेहता आदि के साथ कॉलेज की प्रधानाचार्या चमन जहान एवं अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आयोजन के लिए प्रधानाचार्या चमन जहान सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!