The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : पूर्व चेयरमैन ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप, संजीव बोले-आबिद मानसिक विक्षिप्त

bareillylive

आंवला (बरेली)। नगर पालिका रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गयी जब पूर्व चेयरमैन आबिद अली ने एक प्रेस बुलाकर पालिकाध्यक्ष को अयोग्य और भ्रष्टाचार में लिप्त बता दिया। इस पर पलटवार करते हुए वर्तमान पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना उन्हें मानसिक विक्षिप्त बता दिया।

हुआ यूं कि नगर पालिका पर तहसील परिसर के समीप बनाए जा रहे अधिवक्ताओं के बार हाल के निर्माण में धांधली के आरोप पूर्व पालिकाध्यक्ष सैयद आबिद अली ने लगाये हैं। उनका आरोप है कि इस निर्माण में मानको के विपरीत पीला ईंट समेत घटिया साम्रगी प्रयोग की जा रही है।

इसके अलावा भी पूर्व चेयरमैन ने ईओ व चेयरमैन पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाते हुए मण्डलायुक्त का पत्र भी दिखाया। उन्होंने ईओ को चेयरमैन का रिश्तेदार बताते हुए उनको बचाने का आरोप लगाया।

नहीं आता तो हमसे सीख लें पालिका चलाना

आबिद अली ने संजीव सक्सेना पर व्यंग किया कि यदि चेयरमैन साहब पालिका नहीं चला पा रहे हैं तथा उनको मानकों की जानकारी नहीं है अथवा टैक्नीकल जानकारी का अभाव है ता वह उनसे सहयोग मांग लें। वह हर सहयोग के लिए तैयार हैं। बोले-हम पूर्व चेयरमैन हैं और हमें पालिका चलाने का अनुभव है।

संजीव सक्सेना बोले- मानसिक विक्षिप्त हैं आबिद अली

आबिद अली के अरोपों पर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने उन्हें मानसिक विक्षिप्त करार दे दिया। बोले-पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली जब से चुनाव हारे हैं वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए है। आए दिन पालिका के बारे में अनर्गल बातें करते रहतें हैं। जनता सब जानती है। उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने अब पूरे होने वाले नहीं हैं क्योंकि पालिका के विकास कार्यो को जनता देख व समझ रही है। उनके कार्यकाल मे पालिका में जो भ्रष्टाचार फैला था उसे खत्म करने का कार्य हमने किया है। अब आउटसोसिंग ठेके के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों को वेतन उनके खाते में पालिका द्वारा भेजा जाता है। उनके समय में इसमें बड़ा खेल होता था।

error: Content is protected !!