The Voice of Bareilly since 2010

आईवीआरआई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष्य में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

Bareillylive : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्षय में “कृषि में महिला नेतृत्व” थीम पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आईवीआरआई के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता भैषज्य एवं विष विज्ञान के व्याख्यान सभागार में आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में बीवीएससी और एएच, एमवीएससी और पीएचडी के कुल सात छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीमांशा शर्मा और डॉ. अनीशा वी ए, वैज्ञानिक, फार्माकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने किया। भैषज्य एवं विष विज्ञान विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शुभाश्री परिडा, पशु पोषण विभाग की वैज्ञानिक (वरि. वेतनमान ) डॉ अंजू काला ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई । प्रतियोगिता का मूल्यांकन पोस्टर का रंग संयोजन, रचनात्मकता, स्पष्टता, संप्रेषित संदेश जैसे मानदंडों के आधार पर किया गया।

error: Content is protected !!