The Voice of Bareilly since 2010

झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ, CM हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

 झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार

रांची। झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को 9 बजकर 45 मिनट पर अपने पद की शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने उन्हें राजभवन में झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, तमाम मंत्री एवं पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

 झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार

बता दें संतोष गंगवार मंगलवार को शाम को ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए। राजभवन पहुंचने से पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि एवं पशुपालन मंत्री दीपिका पांडे सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन ने उनका स्वागत किया।

(20) Santosh Gangwar on X: “आज झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। सभी की उपस्थिति का सहृदय धन्यवाद, राज्य के समृद्धि एवं प्रगति के लिए वचनबद्ध हूँ। https://t.co/RFxGjngxM6” / X

error: Content is protected !!