The Voice of Bareilly since 2010

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन, यातायात जागरूकता फैलाने वाले शिक्षकों का सम्मान

#बरेली, बरेली में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डॉ. उमेश गौतम, शिक्षकों का सम्मान,

बरेली। बरेली में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन हो गया। समापन समारोह नेकपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ. उमेश गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर यातायात जागरूकता फैलाने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

आरटीओ प्रशासन कमल गुप्ता ने बताया कि जब भी घर से बाईक से निकले तो सर पर हेलमेट लगाकर निकलो। आरटीओ दिनेश कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्र एवं छात्राओं को यातायात पालन सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने गोल्डन ऑवर में सही समय पर अस्पताल पहुंचने पर घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए ट्रैफिक के चार पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आरटीओ प्रशासन द्वारा विद्यालय को 42 हेलमेट सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

#बरेली, बरेली में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डॉ. उमेश गौतम, शिक्षकों का सम्मान,

प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सक्सेना, मास्टर ट्रेनर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कतोली-बरेली, विष्णु इंटर कॉलेज से प्रवीण कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य शतकांत शर्मा पीटीओ रमेश प्रजापति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य अधिकारी उपस्थित रह।े कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर डॉ राजेश कुमार ने किया।

error: Content is protected !!