The Voice of Bareilly since 2010

जैश के निशाने पर वायुसेना के कई एयरबेस, आत्मघाती हमले की फिराक आतंकी

नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद बौखलाया हुआ है। अपने सरगना के निर्देश पर उसके गुर्गे भारतीय वायुसेना स्टेशनों पर आत्मघाती हमला करने की फिराक में हैं। खुफिया इनपुट है कि जैश-ए-मोहम्मद के 8 से 10 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास स्थित भारतीय वायुसेना के ठिकानों पर आत्मघाती हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके बाद कई सैन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद वायुसेना ने उत्तर भारत के अपने पांच एयरबेस श्रीनगर, अवंतिपोरा, जम्मू, पठानकोट और हिंडन एयरबेसों  हाईअलर्ट जारी कर दिया है। वायुसेना के उच्च अधिकारी हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संभावित खतरों से निपटने के लिए सेना, वायुसेना और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

error: Content is protected !!