The Voice of Bareilly since 2010

Mahakumbh2025:आयुष बनकर यति नरसिंहानंद के कैंप में जा घुसा मुस्लिम युवक

यति नरसिंहानंद गिरि जी,#Mahakumbh2025, #Prayagraj , #Muslim, #UPPolice,

प्रयागराज@BareillyLive : महाकुम्भ में आज मंगलवार को महामण्डलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि के शिविर में पहचान छिपाकर घुसा मुस्लिम युवक पकड़ा गया। साधुओं ने इसे सुरक्षा में सेंध बताया है। महामण्डलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि डसना मंदिर के महन्त हैं। अयूब नाम के युवक को पुलिस ने शिविर के बाहरी हिस्से से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह शिविर में आयुष नाम बताकर पहुंचा था।

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की भोर में महामण्डेलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरि के कमरे के बाहर अखाड़े के संतों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। पहले उसने यति से मिलने के लिए आने की बात कही। फिर नाम पूछने पर उसने अपना नाम आयुष बताया। लेकिन उसके हाव-भाव से संतो को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पहले उसने नाम आयुष बताया गया।

पुलिस ने जब और पूछताछ की तो युवक ने कबूला कि मेरा नाम आयुब अली है। वह एटा के अलीगंज का रहने वाला है। वह यहां घूमने आया था। उसे मालूम नहीं था कि यहां आना माना है। मुझे किसी ने भेजा नहीं है। मैं अकेले आया हूं। उसके दो भाइयों और तीन बहन हैं। पिता का नाम साकिर अली है। वह सोमवार को कानपुर से ट्रेन पर बैठा था और फिर गोरखपुर पहुंच गया। गोरखपुर से ट्रेन से वह सोमवार सुबह प्रयागराज आ गया।

वहीं महन्त यति नरसिंहानंद ने मीडिया के सामने बताया कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। गाजियाबाद स्थित डसना मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय की 10 हजार की भीड़ में कुछ महीने पहले मेरे मंदिर पर भी हमला किया गया था। मेरी लगातार रेकी की गई है। बेंगलुरु में रहने वाला जुबेर पहले भी मुझे धमकी दे चुका है। जिसने मंदिर पर हमला कराया था। हमारी तरफ से इस मामले में मुकदमा चल रहा है। अब मैं महाकुंभ में हूं। सोमवार रात में दूधेश्वर नाथ मठ में था, जहां एक वह मेरी रेकी कर रहा था। मुझे पुलिस के दो गनर मिले हैं। मेरे कमरे के बाहर एक युवक पर संतो और सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ की तो उसके अपना नाम आयुष बताया है।

जांच पड़ताल में पता चला है कि वह मुस्लिम समुदाय का है। ऐसे में मेरी हत्या के लिए लगातार रेकी की गई है। हमने रात में ही डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को इस मामले की पूरी बात की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की है। महाकुंभ में संत संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तमाम अखाड़े के महामंडलेश्वर और दूसरे संत-महात्माओं को बुलाया है। जिसमें सनातन वैदिक राष्ट्र बनाए जाने के मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा की जाएगी।

error: Content is protected !!