The Voice of Bareilly since 2010

फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर का जिलाधिकारी ने किया विमोचन

Bareillylive : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के संकल्प को भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली, स्थापना दिवस पर कैलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिनेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट सोसाइटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिन भानु प्रताप भारद्वाज, संस्था के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन आचार्य, संजीव कुमार पांडे, अजय राज शर्मा, संस्था के पदाधिकारी व सदस्य पुत्तन सक्सेना, उमेश शर्मा, विवेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता, विजय शर्मा, अरुण मौर्य, अजय प्रताप सिंह, सुरेश रोचानी, ताहिर बेग, राहुल सक्सेना, अब्दुल शाहिद, अरविंदर सिंह मिकी, पंकज शर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोसाइटी के सभी पदाधिकारी को इस मौके पर बधाई दी और उनका हौसला अफजाई की। वहीं समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने सभी पदाधिकारी सदस्यों का धन्यवाद दिया और बताया कि फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी के 18 वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर समिति ने इस वर्ष का कैलेंडर 144 साल बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ पर समर्पित किया है, आगे भी सोसाइटी समाज के हित में कार्य करती रहेगी।

error: Content is protected !!