The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly: ईको और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

बरेली,BareillyLive, रामपुर रोड, सीबीगंज, कार ने बाइक को मारी टक्कर,

बरेली। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बुधवार सुबह एक ईको कार एवं रोडवेज बस की भीषण भिड़न्त में दो लोगों की मौत हो गयी। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं रोडवेज बस भी टक्कर मारकर निकल गयी।

दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे इनायत गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान इकबाल (26) पुत्र इस्तियाक अहमद और चेतराम (50) के रूप में हुई है। घायलों में चेतराम की पत्नी सोमवती और श्यामलाल शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।

बताते हैं कि चेतराम अपनी पत्नी सोमवती के साथ बरेली में आंखों का इलाज कराने जा रहे थे, जबकि इकबाल भी दवा लेने बरेली जा रहे थे। सभी यात्री पीलीभीत से ईको कार में सवार हुए थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ईको ड्राइवर और बस फरार
हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया, वहीं टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस भी मौके से फरार हो गई। पुलिस अब दोनों वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!