The Voice of Bareilly since 2010

‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाला डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार

वायरल गर्ल मोनालिसा ,वायरल गर्ल ,मोनालिसा ,#SanojMishra, #ViralGirl,#Molestation,

महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बलात्‍कार का आरोप है।

दिल्ली हाई कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली लड़की के साथ कई बार रेप किया। सेंट्रल दिल्ली पुलिस की नबी करीम थाने की टीम ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!