The Voice of Bareilly since 2010

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राज्य सूचना आयुक्त ने किया पत्रकारों का सम्मान

State Information Commissioner honored journalists on Hindi Journalism Day

बरेली@BareillyLive. बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए ऑडिटोरियम में पत्रकारिता दिवस पर बरेली के पत्रकारों को राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने सम्मानित किया। उन्होंने वर्तमान व्यवसायिक दौर में पत्रकारों को बहुत सजग रहकर जनोपयोगी पत्रकारिता करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं और बहुत कुछ नहीं किया जा सकता, फिर भी पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखना सम्पादक और पत्रकारों की ही जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सत्ता एक्सप्रेस के तत्वावधान में किया गया था।

State Information Commissioner honored journalists on Hindi Journalism Day

विशिष्ट अतिथि बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने भी जन सरोकार की पत्रकारिता की पक्षधरिता की। उन्होंने कहा कि ये पत्रकार ही हैं जो हमें बरेली के विकास की कमियों से रूबरू कराते हैं, जिससे हमें अधिक बेहतर कार्य करने में सहायता मिलती है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि अब पत्रकार साथियों को अपना सम्मान पाने के लिए और अधिक मजबूती से काम करना होगा।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का दैनिक सत्ता एक्सप्रेस बरेली के ब्यूरो प्रभारी आलोक कुमार ने दिया। इसके बाद अखबार के ‘विकास की ओर अग्रसर-विशेष परिशिष्ट’ का विमोचन किया गया।

अपने सम्बोधन में उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष पवन सक्सेना ने पत्रकारों के साथ ही दर्शकों एवं पाठकों को अधिक सक्रिय रहने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि जिस दिन टीवी खबरों के दर्शक और अखबार के पाठक, गलत या भ्रामक समाचारों पर सम्बन्धित पत्रकार से प्रश्न करने लगेंगे, इस पेशे की कमियां स्वतः दूर हो जाएंगी। चौथा खम्भा जिम्मेदार और जवाबदेह हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, दैनिक सत्ता के संपादक अनुराग शुक्ला, यूपी हेड डॉ अनूप सचान ने भी विचार व्यक्त किये। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अरुण जायसवाल ने आगुंतक सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

State Information Commissioner honored journalists on Hindi Journalism Day

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में दीपक शर्मा, आलोक गुप्ता उर्फ सिटिल ,धीरू यादव, सुनील सक्सेना, कुमार रहमान, अनूप रायजादा, राहुल सक्सेना धर्मेंद्र कुमार, छत्रपाल, रूपेंद्र कुमार, गौरव गुप्ता ,ताहिर बेग, मनोज गोस्वामी, संजीव त्रिपाठी, रफत आलम, दिनकर शर्मा, संजीव शर्मा गंभीर, विशाल गुप्ता, वीरेंद्र अटल, दिनेश्वर दयाल, कौशिक टंडन, मोहम्मद शमी ,सचिन श्याम भारतीय, साइमा, उरूज,निर्भय सक्सेना ,चंदन सिंह नेगी, योगेश सक्सेना,श्यामदीप सक्सेना,लोकेश सागर, दिनकर शर्मा, अशोक गुप्ता, अंकुर चौधरी, संदीप सिन्हा, बी एस चंदेल, ताहिर वेग, मनोज शर्मा, मुकेश तिवारी, मुस्तफीज, भीम मनोहर, पंकज शर्मा , विकास शर्मा, अरविंद कुमार के साथ ही कानपुर देहात से आए मनोज कुशवाहा, शिव कुमार, जनपद औरैया से सीमा सिंह, अनुज मिश्रा, ओम जी का सम्मान किया गया।

error: Content is protected !!