The Voice of Bareilly since 2010

समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम, होती हैं कई गतिविधियां: चेतना सक्सेना

Bareillylive : बरेली में कई समर कैंप चल रहे हैं जहां बच्चों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है। इन कैंपों में योग, नृत्य, कला, और अन्य गतिविधियां शामिल हैं जो बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित करने में मदद करती हैं। बच्चों को समर कैंप में सभी तरह के हाथों से किए जाने वाले कामों में उत्साहपूर्वक शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इससे आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है, जो वयस्कता में स्वतंत्रता के लिए आवश्यक निर्माण खंड के रूप में काम करते हैं।

रेज़ीडेंसी गार्डन में स्थित वातसल्य सेवा संस्थान में आयोजित समर कैंप ने दिव्यांग बच्चों में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार किया है। विद्यालय के चेयरमैन श्रीमती चेतना सक्सेना ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मकता का समावेश भी आवश्यक है। श्रीमती चेतना सक्सेना के अनुसार, समर कैंप में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन सत्रों के माध्यम से बच्चे अपनी रुचियों को पहचानने और नई प्रतिभाओं को विकसित करने में सक्षम हो रहे हैं।

सचिव साहिल सक्सेना ने कहा कि यह समर कैंप केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक प्रयास है। बच्चों को आत्मविश्वास से भरने, उनकी सोच को नया आयाम देने और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने की दिशा में वातसल्य सेवा संस्थान आगे भी इस तरह के रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा। विद्यालय की प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षकों की टीम बच्चों को पूरे उत्साह के साथ मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। साथ ही, अभिभावकों का सक्रिय सहयोग भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

इस मौके पर चेयरमैन श्रीमती चेतना सक्सेना, सचिव साहिल सक्सेना, हिमांशु, प्रतीक, ओम, आशुतोष, राधिका, सोनम, अयान, सुधन, तनसुका, हंस, यश, पीहू, शिव, गौरव, वंश, उदित, भावना सक्सेना, निधि सक्सेना, प्रीति सक्सेना, सरिता तलवार, डॉक्टर गिरीश दत्त शर्मा, डॉक्टर इंद्रेश गुप्ता, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर साहिबा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!