The Voice of Bareilly since 2010

अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में प्रवासी पिताओं का अंगवस्त्र पहना किया सम्मान

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर प्रवासी पिताओं के सम्मान का कार्यक्रम हार्टमैन पुल के नीचे स्थित कांशीराम वृद्धाश्रम में हुआ जहां प्रवासी पिताओं को अंग वस्त्र और हार पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान करने पर पिताओं के चेहरे खिल उठे सबने एक स्वर में जोर से राधे-राधे बोला और कहा कि हमारा इस दुनिया में कोई और भी है।

मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने उनके साथ समय बिताया और गुफ्तगू की। उनको उनकी मनपसंद की चीजें खिलाईं। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया वह वर्ष में हर महत्वपूर्ण दिवस और त्यौहार को वृद्धाश्रम में मनाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में शशि बाला वर्मा, मधु वर्मा, राजीव सक्सेना, बिपिन कुमार गर्ग, अनिल सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, सरोज गर्ग, सुनील कुमार शर्मा, जितेन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, गंगा राम पाल सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा। सभी वृद्धजनों के प्रति क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कृतज्ञता व्यक्त की।

error: Content is protected !!