The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कराया योगाभ्यास, देखें तस्वीरें

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,

बरेली@BareillyLive. ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (#InternationalYogaDay2025) के लिए बरेली शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न संगठन और संस्थाएं बीते कई दिनों से योगाभ्यास कराकर लोगों को “करें योग, रहें निरोग“ का संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज बरेली के सिटी इम्प्रूवमेण्ट पार्क में तेजस्वी भारत और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचकर शहर के गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास किया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इस साल की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ (#YogaforOneEarthOneHealth) है।

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,

कार्यक्रम का संयोजन तेजस्वी भारत के योगाचार्य अमर शर्मा ने किया था। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इन्द्रदेव त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईवीआरआई की सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती सिंह रहीं। योगाभ्यास योगाचार्या श्रीमती नीरज शर्मा ने कराया।

मुख्य अतिथि डॉ. त्रिवेदी ने नियमित रूप से योग को जीवन में उतारकर स्वस्थ्य एवं प्रसन्न जीवन जीने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ. भारती सिंह ने योग दिवस के तकनीकि पक्ष की विस्तार से जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा कोर के स्टाफ ऑफिसर आलोक शंखधर ने योग के लाभ गिनाये। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को इस जनजागरण के लिए साधुवाद दिया।

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,

राजेन्द्र नगर की पार्षद शशि सक्सेना ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को विश्व के लिए भारत द्वारा दिया गया अनमोल उपहार बताया। ‘सनातन यात्रा’ के संस्थापक सम्पादक विशाल गुप्ता ने कहा कि योग केवल आसन ही नहीं बल्कि ये आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के तन और मन को स्वस्थ रखकर उसका आत्मिक विकास करता है। समाजसेवी विशाल शर्मा ने आयोजन में विशेष सहयोग किया।

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की केन्द्र संचालिका सुरजिता भारती ने लोगों को योग और ध्यान को जीवन में उतारकर जीवन को खुशहाल बनाने की बात कही। कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अमर शर्मा ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी रतन शर्मा, विवेक मिश्रा, शिवकिशोर, आदि के साथ ही बड़ी संख्या में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और तेजस्वी भारत के सदस्य, नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन, अनेक युवा एवं गृहणियां शामिल हुई।

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,
#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,

#बरेली, BareillyLive, #InternationalYogaDay2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,#YogaforOneEarthOneHealth,
error: Content is protected !!