The Voice of Bareilly since 2010

योग शारीरिक व्यायाम नहीं, आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम: बीके पार्वती दीदी

Bareillylive : 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *ब्रह्माकुमारी संस्थान* द्वारा *भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान* (IVRI), बरेली में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ, इस अवसर पर संस्थान की बहनों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए सभी लोगों को योग व योगा का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका बीके पार्वती दीदी ने मन की शांति के लिए सभी को राजयोग का अभ्यास कराया और यह संदेश दिया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम है, जिससे जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है।

उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता दत्त अध्यक्ष लेडीज़ क्लब, आई.वी.आर.आई., श्रीमती अंजलि मेहंदीरत्ता कोषाध्यक्ष लेडीज़ क्लब एवं श्रीमती मनीषा सिंह नें भी योगाभ्यास कर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारी बीके नीता, बीके पारुल, बीके प्रभा, बीके रजनी, बीके दिनेश, बी के अशोक, शरद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!